पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरपरिषद ने किया काले तेल का छिड़काव

नगरपरिषद ने किया काले तेल का छिड़काव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| देशको स्वच्छ बनाने का अभियान शुरू होने से पहले नगरपरिषद शहर को स्वच्छ बनाने की कवायद कर रही है। परिषद मच्छरों से निपटने के लिए विभाग ने दो दिनों में 13 वार्डों में काले तेल का छिड़काव कराया है। बारिश के बाद अबतक 470 लीटर काले तेल का छिड़काव हो चुका है। नगरपरिषद आयुक्त ने बताया कि सफाई व्यवस्था के मद्देनजर मच्छरों के निजात के लिए नौ वार्डों में इटालिका दवा का छिड़काव भी कराया जा चुका है। स्वास्थ्य अधिकारी नरेश झोरड़ ने बताया कि तीन-चार दिन के अंदर सभी वार्डों में इटालिका दवा का छिड़काव करवा दिया जाएगा। सीएमएचओ के आदेश के अनुसार फॉगिंग भी शुरू करवा दी जाएगी।