- Hindi News
- सर्वे में अब तक 3733 मकान क्षतिग्रस्त घोषित
सर्वे में अब तक 3733 मकान क्षतिग्रस्त घोषित
श्रीगंगानगर| पिछलेदिनों हुई भारी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मकानों के पांच दिन की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 3733 मकानों को क्षतिग्रस्त घोषित किया गया है। फिलहाल सर्वे 40 वार्डों का हुआ हैं। अन्य 10 वार्डों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के दौरान क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को मुआवजा देने के लिए वीडियोग्राफी फोटोग्राफी भी कराई जा रही है। गुरुवार को वार्ड- 47 में सर्वे के दौरान 475 मकान क्षतिग्रस्त मिले हैं। वहीं बुधवार को दो वार्डों के सर्वे के दौरान 710 मकान शामिल किए गए थे।