- Hindi News
- मारपीट कर घरेलू सामान बाहर फेंकने का आरोप
मारपीट कर घरेलू सामान बाहर फेंकने का आरोप
श्रीगंगानगर| प्लाॅटमें कब्जा करने की नीयत से मारपीट कर घरेलू सामान बाहर फेंकने के आरोप में लालगढ़ पुलिस ने कई जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उग्रसेन ने पुलिस को बताया कि उसका गांव में पक्के जोहड़ के पास प्लाॅट है, जिसका पट्टा उसे पांच नवंबर 13 को जारी हुआ था। फिर उसने वहां पर परिवार के अलावा कुछ सदस्यों को बसा दिया। आरोपी लूणाराम, कृष्ण, लेखाराम, सोहन, रणवीर, बलजिंद्र, धन्नाराम, देवीलाल अन्य ने जबरन प्लाॅट में घुसकर 19 मई 14 को उससे मारपीट की। बाद में प्लाट से घरेलू सामान बाहर फेंक दिया।