पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गल्ले से 20 हजार रुपए निकाल सोने का लॉकेट छीना

गल्ले से 20 हजार रुपए निकाल सोने का लॉकेट छीना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| दुकानमें घुसकर मारपीट कर गल्ले से 20 हजार रुपए निकालने सोने का लॉकेट छीनने के आरोप में लालगढ़ पुलिस ने कई जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। दलवीरसिंह निवासी स्यांगावाली ने पुलिस को बताया कि उसकी गांव के बस स्टैंड पर मोबाइल की दुकान है। पन्नीवाली का अनिल, सुधीर, दिनेश उर्फ दीनू 17 सितंबर को उसकी दुकान पर आए। आरोपियों ने आते ही उससे मारपीट शुरू कर दी। विरोध जताने पर उसने अन्य साथियों को बुलाकर उसे पीटा और जाते समय आरोपी दुकान के गल्ले से 20 हजार रुपए गल्ले से सोने का लॉकेट छीनकर ले गए।