लाखों का ग्वार खुर्दबुर्द, मामला दर्ज
श्रीगंगानगर| नईधानमंडी से लाखों रुपए का ग्वार लेकर रवाना हुए ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया है। नई धानमंडी के व्यापारी भवनीतसिंह निवासी ब्लॉक एरिया ने बताया कि दुकान से ट्रक चालक चालक सुभाष निवासी कोलायत दस सितंबर को 305 बोरी ग्वार की लेकर रवाना हुआ। ट्रक चालक को 11 सितंबर को जोधपुर पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन भी बंद मिला। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।