- Hindi News
- सोना पिछले साल के मुकाबले इस बार 4000 रुपए सस्ता
सोना पिछले साल के मुकाबले इस बार 4000 रुपए सस्ता
नगर संवाददाता | श्रीगंगानगर
इसबार त्योहार शुरू होने से पहले सोने के भाव काफी नीचे गए। इस समय जेवराती सोना 26150 रुपए प्रति दस ग्राम में बिक रहा है। कारोबारियों की मानें तो इस समय गोल्ड खरीदने का बेहतर समय है, लेकिन पितृ पक्ष के दिनों में लोग कम खरीदारी करते हैं। 25 सितंबर को पहले नवरात्र से मार्केट में अच्छी खरीदारी शुरू हो जाएगी। भारत में गोल्ड के दाम इंटरनेशनल मार्केट पर निर्धारित होते हैं। सर्राफा व्यापारी गगन सेतिया के अनुसार पिछले साल दिवाली के आसपास सोने का दाम 29000 से 30000 के बीच था। इस बार गोल्ड के रेट इंटरनेशनल मार्केट में कम होने से भारत में भी कम हैं।
खरीदारोंको ऐसे हो सकता है फायदा
अनेकखरीदार पितृ पक्ष में कुछ भी नया खरीदने से कतराते हैं। 25 सितंबर आने में महज कुछ दिन ही बाकी हैं। अगर इंटरनेशनल बाजार में सोने के दाम और गिरे तो पहले नवरात्र तक सोने के दाम इससे और कम हो जाएंगे। उस वक्त सोना खरीदना काफी फायदे का सौदा होगा। ज्यादातर खरीदार सोने के दामों में गिरावट के इंतजार के चलते सोना नहीं खरीदते। मार्केट में अचानक उछाल आने से सोने के दामों में भी बढ़ोतरी शुरू हो जाती है।
येहै दाम कम होने की वजह
अमेरिकाऔर यूरोपीय देशों में आर्थिक हालात सुधरने से निवेशक शेयरों की तरफ जा रहे हैं। इससे इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1300 डॉलर से गिरकर 1230 डॉलर प्रति औंस पर गया। अभी 1200 प्रति औंस आने की संभावना है। भारत में भी डिमांड की कमी है। अब भारत में भी निवेशकों का सोने की बजाय शेयरों की तरफ रुझान है। ऐसे में यहां भी अंतर्राष्ट्रीय बाजार की तरह दाम कम हो रहे हैं।