पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो सटोरिए गिरफ्तार, 82 हजार पर्चियां बरामद

दो सटोरिए गिरफ्तार, 82 हजार पर्चियां बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| बसस्टैंड उद्यमसिंह चौक के पास से कोतवाली पुलिस ने गुरुवार शाम दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 82 हजार रुपए सट्‌टे की पर्चियां बरामद की। पड़ताल में मालूम चला है कि दोनों आरोपी लंबे समय से सट्टा बुक करने का काम कर रहे थे। बस स्टैंड चौकी प्रभारी जयकुमार भादू ने बताया कि बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप के पास शाम को चूनावढ़ थाना क्षेत्र के गांव छह एच के लाभसिंह को पकड़ा गया। इसकी तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 72 हजार 360 रुपए सट्‌टे की पर्चियां बरामद हुई। दूसरी कार्रवाई उद्यमसिंह चौक पर की गई। यहां से पांच जी निवासी कुलवंत को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 9660 रुपए सट्‌टे की पर्चियां मिली।