- Hindi News
- कलेक्टर ने योजनाओं में पारदर्शिता लाने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने योजनाओं में पारदर्शिता लाने के दिए निर्देश
जिलाकलेक्टर ने गुरुवार को जिले में चल रही योजनाओं पर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में स्वच्छता सप्ताह, निर्मल भारत अभियान, भामाशाह योजना, जनसुनवाई जैसे कई मुद्दों पर जानकारी ली और अधिकारियों को पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर आरएस जाखड़ ने बताया कि भारत स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता अभियान 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसमें जिले में स्वच्छता के प्रति जागृति लाना, शौचालय बनाना छोटे बच्चों को स्वच्छ वातावरण में रहने जैसी जानकारी दी जाएगी। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवनीत कुमार, एसीईओ लालचंद पारीक, परियोजना अधिकारी रमेश मदान, अधिशासी अधिकारी कालूराम आसेरी, विकास अधिकारी नीरू मीणा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
निर्मल ग्राम पंचायत वर्ष 13-14 के अंतर्गत 30 सितंबर 14 तक शत-प्रतिशत खुले में शौच से मुक्त कराने का लक्ष्य है। बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों में बाल सुलभ शौचालय के कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि आबादी भूमि में जिस परिवार के पास भूखंड नहीं है, उन्हें भूखंड दें। गलत लोगों को पट्टा देने पर जिम्मेदारी ग्राम सचिव विकास अधिकारी की होगी। भामाशाह योजना में व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। शिविर में आने वाले बच्चों को बैंक या सामाजिक संगठनों के माध्यम से बिस्कुट दिए जाएं। योजना में डाटा फीडिंग के प्रिंट लेकर उनका भौतिक सत्यापन किया जाए। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिन प्रकरणों का निस्तारण किया गया है, इनमें 30 प्रतिशत परिवादी असंतुष्ट पाए गए। वहीं जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्राप्त प्रकरण का न्यायोचित समाधान होना चाहिए।