श्रीगंगानगर. गुरु
श्रीगंगानगर. बालनिकेतन माध्यमिक विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र पंकज धवन का राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए टीम में चयन हो गया है। प्रतापगढ़ में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के एकल में पंकज ने शानदार प्रदर्शन कर मुकाबला जीत लिया था। इसके बाद इनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता वेस्ट गोदावरी आंध्रप्रदेश में 2 से 6 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
श्रीगंगानगर. गुरुकुलएनजीओ के तत्वावधान में गुरुवार को पी ब्लाक डिग्गी स्थित विनोबा बस्ती पार्क में और एल ब्लाक पार्क में फलदार और औषधीय गुणों वाले पौधे लगाए गए। इसके बाद नगर के पांच वार्डों में सर्वे करके 275 बच्चों का चयन किया गया और इनकी प्रारंभिक शिक्षा के लिए एसएसए को प्रस्ताव भेजा गया। इस दौरान सीईओ प्रवीण कुमार, डॉ. अरुण कालड़ा अन्य लोग मौजूद थे।
श्रीकृष्णजन्मोत्सव कल
श्रीगंगानगर. श्रीराम शरणम परिवार के तत्वावधान में अरोड़वंश मंदिर में 20 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। दिन भर मंदिर प्रांगण में भजन और अमृतवाणी पाठ चलते रहेंगे। यह जानकारी सेवादार महाबीर प्रसाद अग्रवाल ने दी।
स्किलडेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित
श्रीगंगानगर. युवाविकास केंद्र के तत्वावधान में गुरुवार को डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय कॉलेज में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम हुआ। कॉलेज प्राचार्य आरसी सुथार और जयपुरिया कॉलेज आफ मैनेजमेंट की व्याख्याता प्रभा तिवारी ने स्टूडेंट का मार्ग दर्शन किया। इस दौरान डॉ. बीएस चौहान और सीपी जांदू उपस्थित रहे।
पंकज का राष्ट्रीय स्तर टेबल टेनिस टीम में चयन