- Hindi News
- बीकानेर में कलेक्टर कोठी के पास मिला मृतक श्रीगंगानगर का
बीकानेर में कलेक्टर कोठी के पास मिला मृतक श्रीगंगानगर का
बीकानेर | कलेक्टरके सरकारी आवास के पास मृत अवस्था में मिले अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवार परिजनों को सौंप दिया।
सदर थाना पुलिस के अनुसार मृतक श्रीगंगानगर निवासी संग्राम सिंह का पुत्र नरेश प्रताप सिंह था। लकवा होने के कारण श्रीगंगानगर के एक अस्पताल में 12 दिन तक उपचार चलने के बाद उसे बीकानेर पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया था। यहां 18 सितंबर को उसे एफ वार्ड में भर्ती करवाया गया। संग्राम सिंह भी उसके साथ ही थे। नरेश के शूगर काफी डाउन चली गई थी, जिसकी वजह से वह अर्द्ध चेतन की अवस्था में था। रात को होश में आने पर चुपचाप अस्पताल से बाहर निकल गया। 19 को सुबह कलेक्टर कोठी के पास मृत पड़ा मिला। उधर, उसके पिता परेशान थे। सुबह अखबार में फोटो देखकर पीबीएम पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने उन्हें मुर्दाघर ले जाकर शव दिखाया तो बेटे को पहचान गए। मामले की जांच सदर थाने के एएसआई अनवर अली कर रहे हैं।