पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीगंगानगर. सरस्वती संगीत कला केंद्र द्वारा आयेजित कार्यक्रम में गीत गाते कलाकार।

श्रीगंगानगर. सरस्वती संगीत कला केंद्र द्वारा आयेजित कार्यक्रम में गीत गाते कलाकार।

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठुमक-ठुमक कर चले रामजी बाजे पैजनिया

सिटी रिपोर्टर | श्रीगंगानगर

ठुमकठुमक कर चले रामजी बाजे पैजनिया, जैसे विभिन्न गीतों के साथ रविवार को सरस्वती कला संस्था के तत्वावधान में योग दिव्य मंदिर में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विजय कुमार गोयल, श्याम लाल जैन, डॉ. ओपी वैश्य, राधेश्याम शर्मा मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके की। इसके बाद गायक डॉ. रामगोपाल त्रिपाठी ने एक से बढ़कर एक सुंदर गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जानकारी के अनुसार रामगोपाल ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ म्यूजिक संगीत से जुड़ी अन्य कई उपाधियां प्राप्त की हैं। इसके बाद अन्य गई गायकों ने संगीत प्रस्तुत किए। इस दौरान पवन शर्मा, राजेंद्र सोनी, जगन्नाथ शर्मा, सतीश साहनी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।