पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरव्यू स्थगित था, पहुंच गए अभ्यर्थी

इंटरव्यू स्थगित था, पहुंच गए अभ्यर्थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. जिलान्यायालय की चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पदों के लिए शनिवार को प्रस्तावित इंटरव्यू स्थगित था। फिर भी कई अभ्यर्थी इंटरव्यू देने के लिए न्यायालय में पहुंच गए। द्वितीय शनिवार की वजह से न्यायालय में अवकाश था। इसी वजह से इंटरव्यू देने आए करीब 40 अभ्यर्थी दोपहर तक न्यायालय परिसर में रहे और फिर चले गए। अभ्यर्थियों के अनुसार इंटरव्यू स्थगित होने की सूचना उन्हें नहीं मिली थी। न्यायालय की ओर से इंटरव्यू के लिए 13 14 सितंबर तारीख निर्धारित की थी। बाद में इंटरव्यू की दोनों तिथियां हाईकोर्ट के निर्देश पर स्थगित कर दी थी।

परेशानी