पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला मंचन और दशहरा पर्व को लेकर दो संस्थाएं इस बार फिर आमने सामने

रामलीला मंचन और दशहरा पर्व को लेकर दो संस्थाएं इस बार फिर आमने-सामने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दशहरापर्वआयोजन रामलीला मंचन को लेकर इस बार फिर दो संस्थाओं श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर और ओम कर्म सेवा न्यास के बीच खींचतान शुरू हो गई है। रामलीला दशहरा पर्व के लिए दोनों संस्थाओं ने रामलीला मैदान उपलब्ध करवाने की मांग की है। पिछले वर्ष दोनों संस्थाओं के आमने-सामने होने से दशहरे से पहली रात को तनाव हो गया था। शहर में दशहरा पर्व के 64 वर्ष के इतिहास में पहली बार विवाद हुआ। इसी वजह से इस बार जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सोमवार को दोनों संस्थाओं में सुलह के लिए बैठक बुलाई है। जिला कलेक्टर आरएस जाखड़ के अनुसार एडीएम (सिटी) दोनों पक्षों में मध्यस्थता करेंगे।

ओम कर्म सेवा न्यास के अध्यक्ष दुलीचंद मेघवाल के अनुसार उन्होंने पिछले वर्ष अक्टूबर में ही जिला प्रशासन को लिखित में अवगत करवा दिया था कि उनकी संस्था वर्ष 14 में रामलीला के साथ दशहरा पर्व मनाएगी। इसी मंजूरी के लिए इस वर्ष जून में ही परिवाद दे दिया था। दूसरी और श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर ने रामलीला मंचन और दशहरे पर पुतले दहन के कार्यक्रम की अनुमति का परिवाद लगाया है। नगरपरिषद महावीर दल मंदिर को आयोजन के लिए रामलीला मैदान देने पर सहमति जता चुकी है।

इस बार दोनों संस्थाएं कर रही हैं रामलीला मंचन दशहरा पर्व