- Hindi News
- दुकान में रखा सामान खुर्दबुर्द कर रुपए छीनने का आरोप
दुकान में रखा सामान खुर्दबुर्द कर रुपए छीनने का आरोप
श्रीगंगानगर| पब्लिकपार्क में दुकान को लेकर मालिक और किराएदार के बीच विवाद को लेकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस के इसमें किराएदार नरेंद्र कुमार ने मालिक जितेंद्रपाल कोचर 10-15 अन्य लोगों पर उससे दो हजार रुपए छीनने, दुकान में रखा करीब 70-75 लाख रुपए का सामान खुर्दबुर्द करने और चेक बुक छीनने का आरोप लगाया। जांच अधिकारी एसआई कानाराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।