- Hindi News
- जमीन बेची, रजिस्ट्री करवाने से मुकरे, मामला दर्ज
जमीन बेची, रजिस्ट्री करवाने से मुकरे, मामला दर्ज
विधायककामिनी जिंदल की मां बिमला जिंदल को बेची पांच करोड़ रुपए की जमीन पर एक दंपती ने कब्जा कर लिया और तीन करोड़ रुपए के दो चेक हड़प लिए। विधायक के पिता उद्योगपति बीडी अग्रवाल की तरफ से न्यायालय में दायर इस्तगासे पर सदर थाने में धोखाधड़ी के आरोप में दंपती सुमन सेतिया रवि सेतिया निवासी सेतिया कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा हुआ है।
मुकदमे में बीडी अग्रवाल का आरोप है कि उसकी प|ी बिमला जिंदल ने 10 अप्रैल 12 को सुमन सेतिया उसके मुख्त्यार आम रवि सेतिया से 17 एमएल में 5 करोड़ 1 हजार रुपए में 4 बीघा कृषि भूमि और रीको स्थित तीन भूखंडों को खरीदने का सौदा किया। सुमन सेतिया रवि सेतिया को इकरारनामा कर 1.25 करोड़ रुपए और डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपए के दो चेक अमानत के रूप में दिए थे। आरोप है कि कृषि भूमि और भूखंडों की रजिस्ट्री नहीं करवाई।
आरोपियों ने डेढ़ करोड़ रुपए का एक चेक अपने खाते में लगवाकर डिसऑनर करवा लिया। इकरारनामा की शर्तों के अनुसार चेक रजिस्ट्री करवाने के पेटे दिया गया था। इकरारनामा से बेची जमीन पर दुकानें बनाकर कब्जा किया जा रहा है। मुकदमे के अनुसार आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री करवाने से इनकार कर दिया।