- Hindi News
- स्कूलों की बेस्ट एक्टिविटीज अब ऑनलाइन शेयर होंगी
स्कूलों की बेस्ट एक्टिविटीज अब ऑनलाइन शेयर होंगी
सीबीएसईने स्कूलों में हुए शैक्षणिक और सहशैक्षणिक एक्टिविटी का आदान-प्रदान करने की पहल की है। इससे दूसरे स्कूलों को मार्गदर्शन के साथ प्रोत्साहन मिलेगा। योजना का लाभ सीबीएसई स्कूल के साथ अन्य बोर्ड के स्कूल और अभिभावक भी उठा सकेंगे।
इस संबंध सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट पर सर्कुलर जारी किया है। इसमें प्रधानाचार्यों को स्कूलों में करवाई जाने वाली एक्टिविटीज का ब्योरा देने के लिए कहा है। बोर्ड का मानना है कि जिन स्कूलों में बेहतरीन एक्टिविटीज होती हैं, उन्हें सभी स्कूलों के सामने लाना चाहिए। इससे दूसरे बच्चों को भी सीखने और आगे बढ़ने के अवसर मिल सकेंगे। इस योजना से जिले के सभी सीबीएसई स्कूल सहित गवर्नमेंट स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, गवर्नमेंट एडेड एवं अन्य स्कूलों को लाभ मिलेगा।
इसके लिए सीबीएसई की वेबसाइट www.cbseacademic.in पर एक फार्म अपलोड किया गया है। इसमें स्कूल अपना नाम बेस्ट एक्टीविटी की डिटेल फोटो समेत बोर्ड को भेजेगा ताकि एग्जांपल पेश किया जा सके। इसके बाद जो एक्टिविटीज उत्कृष्ट होंगी, बोर्ड उन्हें वेबसाइट पर अपलोड करेगा।
ये एक्टिविटीज शामिल होंगी योजना में
सीबीएसई ने 21 विषय दिए हैं जिन पर एक्टिविटीज कराई जा सकती हैं। इन एक्टिविटीज में इंस्ट्रक्शनल लीडरशिप, कम्युनिटी आउटरीच, न्यूट्रिंग (पोषण) स्पोर्ट्स, फोकस ऑन लैंग्वेज स्पीकिंग एंड लिसनिंग, क्वालिटी टीचर, टेकिंग केयर आफ स्टूडेंट्स काउंसिलिंग नीड्स, कंटिन्यूनस प्रोफेशनल डवलपमेंट, लिंकेज विद इंस्टीट्यूट्स ऑफ हायर एजुकेशन, इनोवेटिव असेसमेंट, प्रमोटिंग होलिस्टिक करिकुलम, एक्नालिजिंग अवर हेरिटेज, हेल्थ प्रमोटिंग स्कूल, ईको स्कूल, इंटीग्रेटिंग आईसीटी इन ऑल एरियाज ऑफ करिकुलम, प्रमोटिंग इनक्लूसिव एजुकेशन, प्रमोटिंग रीडिंग, प्रमोटिंग क्रिएटिव, स्टूडेंट ऑटोनॉमी, डिफरेंशियल इंस्ट्रक्शन, इंटेग्रेटिंग एक्ट इन आल एरियाज ऑफ दी करिकुलम शामिल हैं।