पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति को कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाने पर महिला कांस्टेबल उसके भाई के खिलाफ मुकदमा

पति को कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाने पर महिला कांस्टेबल उसके भाई के खिलाफ मुकदमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसलाइन की एक कांस्टेबल और उसके भाई के खिलाफ पति को कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाने के आरोप में जवाहरनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। एक निजी अस्पताल में शनिवार को अचेत अवस्था में भर्ती हुए हरीश कुमार की रविवार को हालत सामान्य होने पर एसआई कासिम अली ने बयान दर्ज किए। एसआई कासिम अली के अनुसार हरीश कुमार के बयानों में अपने साले योगेश कुमार और प|ी महिला कांस्टेबल जगजोत पर उसने मारने की नीयत से कोल्ड ड्रिंक में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। हरीश कुमार के अनुसार उसने अपने साले योगेश के साथ मिलकर कोतवाली थाना एरिया के गुरुनानक चौक में कंप्यूटर सेंटर खोला था। तब कई स्टूडेंट्स से फीस ली थी। कंप्यूटर सेंटर बंद होने पर कई स्टूडेंट कोर्स पूरा नहीं होने की वजह से फीस लौटाने की मांग कर रहे थे। शनिवार को योगेश ने उसके पिता को फोन कर कहा कि पुलिस लाइन में उनके पास तीन चार स्टूडेंट आए हैं। वे हरीश को पुलिस लाइन भेजें। तब वह गया तो पुलिस लाइन में उसकी प|ी जगजोत के क्वार्टर में कोई नहीं था। हरीश के अनुसार तब योगेश ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाया। फिर दोनों ने उसे क्वार्टर से जबरन बाहर निकालते हुए कहा कि उसे कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया है। तब कुछ समय बाद उसे घबराहट होने लगी तो वह निजी अस्पताल में उसके जानकार के पास गया।

अस्पतालसे रिकॉर्ड लेगी पुलिस

पुलिसके अनुसार प्रथम दृष्टया योगेश द्वारा अपने बहनोई को कुछ पिलाने और उसकी प|ी जगजोत की षड्यंत्र में शामिल होना सामने रहा है। अस्पताल से हरीश के उपचार का रिकॉर्ड लेकर जांच की जाएगी। उसके पेट से निकाले गए पदार्थ की एफएसएल जांच कराई जाएगी। अस्पताल के डॉ. भरत मय्यर के अनुसार हरीश की हालत में सुधार हो रहा है।