गर्ल्स कॉलेज में किया पौधरोपण
गर्ल्स कॉलेज में किया पौधरोपण
श्रीगंगानगर. श्रीगुरुनानक गर्ल्स कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया। एनएसएस के एक दिवसीय शिविर में संस्था के डायरेक्टर प्रोफेसर एसके अरोड़ा ने छात्राओं को समाज सेवा करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सेवा भाव को जीवन में अपनाएं। प्राचार्य डॉ. प्रवीण कौर ने एनएसएस के उद्देश्यों भूमिका पर चर्चा की। शिविर में 110 छात्राओं ने भाग लिया।