पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर में अग्रवाल सभा का अग्र सहभोज

श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर में अग्रवाल सभा का अग्र सहभोज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. अग्रवालसभा के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्‍सव के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर में शनिवार को अग्र सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने एक साथ भोजन करके समाज के एकजुट होने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण करके और दीप प्रज्जवलित करके की गई। इसके बाद समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने एक से बढकर एक खूबसूरत प्रस्तुतियां दी। समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें पुरस्कृत करके उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद सहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने परिवार सहित मौजूद रहकर भोजन किया और समाज के एकजुट होने का संदेश दिया। इस दौरान बीडी अग्रवाल, विजय गोयल, मनोज गुप्ता, पुरुषोत्तम गोयल, राजकुमार जैन आदि लोग भी मौजूद थे।

श्रीगंगानगर. अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित सहभोज में शामिल अग्रजन।