- Hindi News
- बारिश से टूटी सड़कों की मरम्मत पर 1.04 करोड़ होंगे खर्च
बारिश से टूटी सड़कों की मरम्मत पर 1.04 करोड़ होंगे खर्च
श्रीगंगानगर. सितंबरके पहले सप्ताह में बारिश के बाद टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए यूआईटी 1.04 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। वहीं, सीवरेज पाइपें डालने के बाद बनीं ज्यादातर सड़कें भी इस दौरान धंस गईं है, जिसका रिपेयरिंग का काम सीवरेज निर्माण कंपनी ने शुरू करा दिया है। शनिवार को जवाहरनगर सेक्टर 7 8 में धंसी सड़कों पर पत्थर डालने के साथ कारपेट करने का काम भी शुरू कर दिया है। नगर विकास न्यास सचिव ओपी बुनकर ने बताया कि बरसात में धंसी सड़कों की रिपेयरिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इसका निर्माण कार्य सीवरेज कंपनी वारंटी के आधार पर दोबारा कर रही है। जल्द ही सीवरेज एरिया में सड़क धंसने से लोगो को हो रही परेशानी से निजात मिलेगी। नगर विकास न्यास ने अपने क्षेत्र में भी बारिश के दौरान टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए वर्क ऑर्डर दे दिए हैं।