पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई सरकारी कार्यालयों के फर्श धंसे

कई सरकारी कार्यालयों के फर्श धंसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबस्टेशन के अंदर आते ही गैलरी की टाइल फर्श धंसने के कारण टूटी हुई मिली। मुख्य कार्यालय में घुसने पर फर्श का एक हिस्सा पूरी तरह बैठा हुआ मिला। कर्मचारियों का कहना है फर्श धंसने से इसके किनारे कीट पतंगों और कीडो़ं का जमावड़ा लगने लगा है। वहीं दीमक की समस्या उत्पन्न होने लगी है।

जिला अस्पताल के नर्सरी, शिशु वार्ड और एमटीसी वार्ड की ओर जाने वाली गैलरी कई जगह धंस गई। इससे जब कर्मचारी मरीज काे स्ट्रेचर पर लिटाकर गली से निकलता है तो स्ट्रेचर लड़खड़ाने लगता है। इससे मरीज को संभालना पड़ता है। जगह-जगह फर्श धंसने से टाइल टूट गई है। इसके साथ ही जिला अस्पताल में कई जगह छत से पानी भी रिसता है। पीएमओ डॉ. सुनीता सरदाना का कहना है कि जल्द ही इसकी मरम्मत कराई जाएगी।

थाने के अंदर घुसते ही महिला डेस्क कार्यालय के कक्ष का फर्श धंसा मिला। आगे बढ़ने पर सीआई कक्ष तक की पूरी गली बीच से धंसी मिली। ‌सीआई कक्ष में घुसते ही संवाददाता को पैर संभालना पड़ा, क्योंकि वहां लगा पत्थर पैर रखते ही डगमगा गया। सीआई दिनेश राजौरा बताते हैं कि बारिश के बाद कुछ दिनों के अंदर एक- एक कर सारे कमरों के फर्श धंस गए हैं। वहीं मुख्य कार्यालय का फर्श जगह जगह धंस गया है। इससे कुर्सियां तक सही ढंग से नहीं रख पाते हैं।