पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंगानगर कला मंच की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन

गंगानगर कला मंच की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगानगर कला मंच की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन

श्रीगंगानगर. गंगानगरकला मंच की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन रविवार को अरोड़वंश गर्ल्स कॉलेज में किया गया। काव्य गोष्ठी में वरिष्ठ नवोदित रचनाकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। वहीं, कार्यक्रम की शुरुआत सत्यपाल ने मैं उससे हाथ मिलाने नहीं आया कविता से की। डॉ. संदेश त्यागी ने गजल कल तलक जो कदम चूमता था, आज सर पे चढ़ा जा रहा है से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि जोगेन्दर बजाज और विशिष्ट अतिथि शाम लाल जैन थे।