पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर माह खाते में पहुंच जाएगा आशा सहयोगिनों का वेतन

हर माह खाते में पहुंच जाएगा आशा सहयोगिनों का वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. स्वास्थ्यविभाग से संबंधित आशा सहयोगिनों को अब हर महीने वेतन लेने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि जल्द ही इनका वेतन हर माह सीधे उनके खाते में पहुंच जाएगा। आशा सहयोगिनों की सीएमएचओ के कार्यालय तक किराया लगाकर वेतन की भागदौड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पहल करते हुए यह व्यवस्था शुरू की है। इससे जिले की तकरीबन 1800 आशाओं को राहत मिलेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि अभी जिले की सभी आशाओं को वेतन भत्ते आदि के लिए कार्यालय तक आना पड़ता है। इसमें सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण इलाकों से आने वाली आशा सहयोगिनों को होती है। उन्हें वेतन के लिए खुद का किराया आदि लगाकर यहां तक आना पड़ता है। इससे उनका किराया तो लगता ही है साथ ही एक दिन व्यर्थ होता है। इसके लिए पिछले दिनों कई आशाओं ने अपनी परेशानी भी व्यक्त की थी, जिसके बाद जयपुर में अधिकतर सीएमएचओ ने इस समस्या को स्वास्थ्य विभाग के एमडी के सामने बताई थी।