पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले दिन श्रीगंगानगर को मिले जीते 7 पदक

पहले दिन श्रीगंगानगर को मिले जीते 7 पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.

खालसाकॉलेज खेल मैदान में चल रही दो दिवसीय राजस्थान राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन रविवार को श्रीगंगानगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 7 पदक अपने नाम किए। वहीं, प्रतियोगिता में आए दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भी अपना दबदबा कायम रखा और स्वर्ण पदक हासिल किया। श्रीगंगानगर के 110 मी. बाधा दौड़ में रूपेंद्र सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहे। ऊंची कूद के पुरुष में अस्थान एपी सिंह महिला वर्ग में राधा स्वामी को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा जोधपुर, चूरू, जयपुर, अजमेर के खिलाड़ियों ने 4-4 पदक प्राप्त किए। वहीं बीकानेर ने 2, अलवर, कोटा, टोंक, उदयपुर ने एक-एक पदक प्राप्त किए।

पुरुषवर्ग:

800 मी. दौड़- जोधपुरके धमंडा राम प्रथम, कोटा के बलविंदर सिंह द्वितीय, श्रीगंगानगर के जयराम तृतीय।

110मी. बाधा दौड़ - श्रीगंगानगरके रूपेंद्र सिंह प्रथम, बीकानेर के मुखराम शंकर लाल दूसरे तीसरे स्थान पर रहे।

ऊंचीकूद - अजमेरके पवन प्रकाश प्रथम, श्रीगंगानगर के अस्थान एपी सिंह द्वितीय, जोधपुर के आदर्श कसाना तृतीय।

लम्बीकूद : धोलपुरके गुड्डू कुमार प्रथम, अजमेर के सुभाष द्वितीय, जयपुर के धर्मवीर तृतीय।

गोलाफेंक : चूरके विकास पुनिया प्रथम, अलवर के प्रदीप सिंह द्वितीय, नागौर के अनिल जोश तृतीय।

महिलावर्ग:

100 मी. दौड़- जोधपुरकी टीना प्रथम, टोंक की कनिका द्वितीय, श्रीगंगानगर की अमनदीप कौर तृतीय।

800मी. दौड़- चूरूकी मोनिका प्रथम, श्रीगंगानगर की ममता द्वितीय, अजमेर की शकीला तृतीय।

ऊंचीकूद- जयपुरकी अनिल कुमारी प्रथम, श्रीगंगानगर की राधा स्वामी द्वितीय, अजमेर की माया तृतीय।

गोलाफेंक- हनुमानगढ़की अवंतिका विश्नोई प्रथम, श्रीगंगानगर की रमनदीप कौर द्वितीय, चूरू की सुमन तृतीय।

तारगोला फेंक- जयपुरकी अनीता प्रवीण प्रथम द्वितीय, अलवर की कविता तृतीय।

5000मी. दौड़- चूरूकी सुमन प्रथम, उदयपुर की सुनीता द्वितीय, जोधपुर की सरोज खोजा तृतीय।

खालसा काॅलेज के खेल मैदान में शुरू हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।