- Hindi News
- बच्चों, युवतियों और महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा
बच्चों, युवतियों और महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा
मारवाड़ीयुवा मंच की महिला प्रेरणा शाखा की गंगा पैलेस में आयोजित हुई मेहंदी, रंगोली और कैट वॉक प्रतियोगिताओं में बच्चों, युवतियों एवं महिलाओं ने प्रतिभा दिखाई।
अध्यक्ष मंजू गर्ग ने बताया कि कैट वॉक के जूनियर वर्ग में नव्या प्रथम, ह्रद्यांशी द्वितीय रहीं। सीनियर वर्ग में अनन्या प्रथम, महक दूसरे तथा छात्र वर्ग में वत्सल पहले एवं वंश दूसरे स्थान पर रहे। मेहंदी के सीनियर वर्ग में निकिता पहले, पिंकी वधवा कनिका दूसरे दीक्षा तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में दीक्षा प्रथम, प्रिया द्वितीय एवं कंचन तृतीय रहीं। रंगोली के सीनियर वर्ग में शिखा पहले, हिमांशु दूसरे एवं कोमल तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में कंचन प्रथम, पंकज द्वितीय रहे। विजेताओं को निर्णायक मोनिका बिहाणी, रजनी वर्मा, अध्यक्ष मंजू गर्ग आदि ने पुरस्कृत किया। इस दौरान शर्मिला कोचर एवं संगीता मित्तल के अलावा सरला गुप्ता, उमा बांठिया, मोना सिंघल, वीणा जैन, मंजू गर्ग, इंजीनियर अनु बंसल, मीनू धींगड़ा, नीरू बंसल आदि का आयोजन में विशेष सहयोग रहा।
श्रीगंगानगर. मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाऐं