- Hindi News
- मंदिर में नृत्य करके मां दुर्गा को रिझाया
मंदिर में नृत्य करके मां दुर्गा को रिझाया
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.
नवरात्रके 5वें दिन शहर भर के मंदिरों में दिन भर भजन कीर्तन चलते रहे। सुबह से ही लोगों ने माता के दर्शन किए और अपने परिवार के लिए मंगल कामना की।
मांके दरबार में हुए सांस्कृतिक नृत्य
श्रीअरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर में सोमवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान सारा माहौल भक्तिमय हो उठा, लोग इतने उत्साहित थे कि अपने स्थानों पर खड़े होकर नाचने लगे। इसके बाद लड़कियों ने माता के दरबार में डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। पहले माता का श्रृंगार किया गया और महाआरती गाई गई।
सप्तमीको खुलेंगे माता के दरबार के पट
पाटलिपुत्रफाउंडेशन के तत्वावधान में हनुमानगढ़ रोड स्थित बाला जी धाम में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके पहले सुबह 8 बजे दैनिक पूजन, 10.15 बजे से दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। शाम 5.15 बजे से हवन का आयोजन किया और वैदिक मंत्रों के बीच यज्ञ में आहुतियां डाली गई। शाम 7 बजे माता रानी की महाआरती की गई। वहीं नवरात्रों के उपलक्ष्य में रविवार रात डॉ. राधाकृष्णन कन्या छात्रावास में महाआरती की गई। वहीं, छात्राओं ने डांडिया नृत्य करते हुए पूरे माहौल को भक्ति और संगीतमय बना दिया। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य ने दी।