पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच सदस्यीय कमेटी लेगी कांग्रेस के दावेदारों से आवेदन

पांच सदस्यीय कमेटी लेगी कांग्रेस के दावेदारों से आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशकांग्रेस कमेटी की तरफ से बनाई पांच सदस्यीय कमेटी ही नगर निकाय चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों से आवेदन लेगी। कमेटी वार्डवाइज सर्वे कर दावेदारों का पैनल बनाएगी और टिकट फाइनल करेगी। सोमवार को महावीर दल मंदिर में हुई कांग्रेस के शहर देहात ब्लॉक की संयुक्त बैठक में नवंबर में संभावित नगरपरिषद चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस बैठक में कई जिला स्तरीय पदाधिकारियों की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही।

बैठक में आए पूर्व मंत्री भंवरलाल मेघवाल को कई कार्यकर्ताओं की इस बात को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ी कि अतिवृष्टि के दौरान जब कांग्रेस जिला प्रशासन का विरोध कर रही थी, तब वे नदारद रहे। तब मेघवाल ने कहा कि विधानसभा उप चुनाव में व्यस्त होने की वजह से वे श्रीगंगानगर शहर में नहीं सके। तीन घंटे तक चली बैठक में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर नगरपरिषद चुनाव की तैयारियां करने के लिए कहा गया। पूर्व मंत्री मेघवाल ने कहा कि उप चुनाव में चार से तीन सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई है। इससे प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह है।

नहींलिए टिकट के आवेदन

बैठकमें काफी कार्यकर्ता टिकट के लिए दावेदारी जताते हुए आवेदन जमा करवाने आए। कांग्रेस पदाधिकारियों ने यह कहते हुए आवेदन नहीं लिए कि पीसीसी की ओर से लगाए गए पर्यवेक्षक और चुनाव कमेटी ही आवेदन लेगी। बैठक में महिला कांग्रेस में पूर्व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी के समर्थकों ने उसे जिताऊ बताते हुए टिकट देने की मांग की। पार्षद कमला बिश्नोई ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जमींदारा पार्टी की मदद करने वाले कुछ लोग अब कांग्रेस की टिकट के दावेदार हैं। पार्टी नेताओं को इनसे सचेत रहना होगा। बैठक में शहर ब्लॉक अध्यक्ष गुरजीत वालिया, देहात ब्लॉक अध्यक्ष ललित बहल, महामंत्री सुरेंद्र स्वामी, नगरपरिषद के पूर्व सभापति जगदीश जांदू, डीसीसी के प्रवक्ता विक्रम चितलांगिया, राजेंद्र राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष पृथीपाल सिंह संधू आदि उपस्थित थे।

कईपदाधिकारी नहीं आए

बैठकमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप इंदौरा, उपाध्यक्ष कश्मीरीलाल जसूजा, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गौड़ ज्योति कांडा सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी नहीं आए। इंदौरा, गौड़ कांडा का शहर से बाहर होना बताया जा रहा है।

जिलाप्रशासन को ज्ञापन देकर मुआवजा मांगा

बैठकके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों न