श्रीगंगानगर. हे खग मृग, हे मधुकर स्त्रेनी, तुम देखी सीता मृग नैनी.., माता सीता के हरण के बाद भगवान श्री राम और लक्ष्मण उनकी तलाश में वन वन भटकते हैं। सीते.. सीते.. कहते हुए वह वन में मिलने वाले हर पशु, पक्षी, जीव जंतु से पूछते चलते हैं कि क्या तुमने मेरी सीता को कहीं देखा है।
यह दृश्य था श्री सनातन धर्म महावीर दल रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला का। रामलीला देखने के लिए सोमवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्य अतिथि विजय गोयल, प्रिंस गर्ग, अमित कारगवाल और राजकुमार जैन थे।