पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आज चौथे दिन पेश होगा चालान

बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आज चौथे दिन पेश होगा चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. घमूड़वाली थानाएरिया के गांव फरसेवाला में 9 वर्ष की एक बच्ची के साथ तीन दिन पहले हुए दुष्कर्म कुकर्म के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। पुलिस मंगलवार को चौथे दिन जिला एवं सेशन न्यायालय में आरोपी गांव के ही संदीप उर्फ दीपू के खिलाफ चालान पेश कर देगी। जांच में वह दुष्कर्म कुकर्म का आरोपी पाया गया है।

जांच अधिकारी श्रीकरणपुर के सीओ राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच पूरी कर ली गई है। इस प्रकरण को केस ऑफिसर स्कीम में लेकर न्यायालय से ट्रायल पूरी करने की गुहार की जाएगी। एसएचओ लक्ष्मण सिंह राठौड़ को केस ऑफिसर बनाया जाएगा। एसएचओ के अनुसार एसपी ने प्रकरण की फाइल में चालान पेश करने की स्वीकृति दे दी है।

26 को हुई थी वारदात

पुलिस के अनुसार आरोपी संदीप उर्फ दीपू ने 26 सितंबर को बच्ची से ज्यादती की। इसी दिन शाम को परिजन घमूड़वाली थाने पहुंचे और रात 8:40 बजे मुकदमा दर्ज हुआ। 27 सितंबर को बच्ची का मेडिकल बोर्ड से मुआयना कराया गया और इसी दिन आरोपी को गिरफ्तार किया। 28 सितंबर को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
एसएचओ लक्ष्मण सिंह के अनुसार पुलिस ने प्रकरण का फास्ट ट्रैक पैटर्न पर अनुसंधान करने के उद्देश्य से 27 सितंबर को ही मेडिकल रिपोर्ट ले ली थी। एसपी से स्पेशल लेटर लिखवाकर एफएसएल जांच के लिए नमूने मेडिकल कॉलेज बीकानेर में जमा करवा दिए हैं। सोमवार को पीड़िता और उसके परिवार एक चश्मदीद गवाह के बयान एसीजेएम न्यायालय श्रीकरणपुर में सीआरपीसी की धारा 164 में दर्ज करवा दिए।