पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अस्पताल परिसर में भ्रूण मिलने से हड़कंप, कुत्ता नोच रहा था

जिला अस्पताल परिसर में भ्रूण मिलने से हड़कंप, कुत्ता नोच रहा था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाअस्पताल परिसर में सोमवार भरी दोपहर में भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। भ्रूण को कुत्ता नोच रहा था। मेडिकल स्टोर संचालकों ने भ्रूण नोचते देख कुत्ते को वहां से भगा दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों में भ्रूण कन्या का होने की चर्चा रही।

अस्पताल परिसर के पार्क में दोपहर करीब 12.30 बजे लोगों ने एक कुत्ते को मांस का लोथड़ा नोचते हुए देखा। बदबू आने पर लोगों ने कुत्ते को पार्क से भगाया। कुत्ता पार्क से उसे लेकर भागते हुए मेडिकल स्टोर्स के पीछे गली में पहुंचा तो मेडिकल स्टोर के संचालकों ने कुत्ते के मुंह में बच्चे का हाथ सिर देखा। इस पर लोग कुत्ते को भगाकर अस्पताल चौकी पहुंचे, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद लोगों ने सदर थाने में सूचना दी। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर लिंग जांच के लिए इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर को दिखाया, लेकिन हालत क्षत-विक्षत देख डॉक्टर भी अनुमान नहीं लगा पाए। एएसआई राकेश गोदारा ने बताया कि जांच के लिए भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह होगा।