- Hindi News
- शहर के 13 वार्डों में सर्वे का काम शीघ्र पूरा करें : आयुक्त
शहर के 13 वार्डों में सर्वे का काम शीघ्र पूरा करें : आयुक्त
श्रीगंगानगर. जिलेमें हुए अतिवृष्टि से हुए नुकसान के संबंध में सर्वे करवाने के लिए शहरी क्षेत्र श्रीगंगानगर में गठित सर्वे दल में नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों की बैठक मंगलवार शाम 5.30 बजे नगरपरिषद में हुई। आयुक्त प्रहलाद मीणा ने अधिकारियों कर्मचारियों से शेष 13 वार्डों में सर्वे कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि सर्वे कार्य में लापरवाही जरा भी बर्दाश्त नहीं होगी। टीम ने मंगलवार को 830 मकानों दो वार्डों का सर्वे कार्य पूरा किया। तीन दिन में अब तक 2548 मकानों समेत 37 वार्डों में सर्व पूरा हो चुका है। बारिश के बाद शहर में लगातार बढ़ रही मच्छरों की तादाद से पार पाने के लिए सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को पांच वार्डों में एंटिलिक दवा का छिड़काव किया। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वार्ड-3, 9, 44, 46 48 में दवा के छिड़काव के अलावा 200 लीटर काला तेल भी नाले-नालियों में डाला गया। सफाई निरीक्षकों को पाबंद किया है कि काले तेल का छिड़काव निरंतर जारी रखा जाए।