पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान आज, अंतिम दिन उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत

मतदान आज, अंतिम दिन उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीगंगानगरट्रेडर्स एसोसिएशन के चुनाव का मतदान रविवार को होगा। शनिवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए ताकत झोंकी। दिनभर उम्मीदवारों के समर्थकों को बैठकें कर समर्थन देने का सिलसिला चलता रहा।

वहीं, चुनाव अधिकारियों का पैनल मतदान की तैयारियों में व्यस्त रहा था। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के बीच समर्थन देने वापस लेने की उठापटक होने की वजह से चुनाव को लेकर व्यापारियों के अलावा शहर के अन्य लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ी हुई है।

चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम गोयल मुंडेवाला ने बताया कि मतदान सुबह 8:00 से दोपहर 3:00 बजे तक दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में होगा। मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। एसोसिएशन की मतदाता सूची में 1077 मतदाताओं के नाम हैं। एक मतदाता का नाम दो जगह प्रिंट है। इस वजह उसे एक ही वोट देने का मौका दिया जाएगा यानी 1066 को मतदान का अधिकार है। मतदान संपादित कराने के लिए चार बूथ बनाए गए हैं। फाेटोयुक्त पहचान पत्र से मतदान करने दिया जाएगा।

राततक चला जनसंपर्क का सिलसिला

अध्यक्षपद के लिए विक्रम चितलांगिया हनुमान गोयल के बीच सीधी टक्कर है। इसी वजह से अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों ने दिनभर चुनाव प्रचार किया। मतदाताओं से देर रात तक भी संपर्क करने का सिलसिला चला। दोनों प्रत्याशियों का दावा है कि उन्हें कई बैठकों में व्यापारियों ने समर्थन दिया है। दोनों प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ दुकानों पर जाकर भी व्यापारियों से जनसंपर्क किया।

ट्रेडर्स एसोसिएशन चुनाव