पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामी दयानंद के आदर्शों पर अमल कर रही है सरकार : स्वामी सुमेधानंद

स्वामी दयानंद के आदर्शों पर अमल कर रही है सरकार : स्वामी सुमेधानंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.

वैदिकआश्रम पिपराली, सीकर के अध्यक्ष सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि स्वामी दयानंद ने जो आदर्श दिए थे सरकार अब उन पर धीरे-धीरे अमल कर रही है। आज के दौर में सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा लगा रही है, इसकी शुरुआत दयानंद सरस्वती ने ही की थी। उन्होंने अपने समय में सारे समाज से लड़कर स्त्रियों को शास्त्र पढ़ने की इजाजत दिलवाई थी। इसके लिए उन्हें लंबी लड़ाई भी लड़नी पड़ी थी। स्वामी सुमेधानंद शनिवार को यहां आर्य समाज के तत्वावधान में आदर्श नगर पार्क में आयोजित वेदोपदेश कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबाेधित कर रहे थे।

मेरठ से आए आर्य समाज के विद्वान डॉ. वेदपाल आर्य ने कहा कि अज्ञानता के कारण ही मनुष्य भगवान से दूर हो जाता है। वह सोचता है कि वह जो भी कर रहा है उसे कोई देख नहीं रहा है मगर हर समय ईश्वर की नजर उस पर होती है। उन्होंने बताया कि ईश्वर का कोई आकार नहीं होता है। वह निराकार होता है। उन्होंने बताया कि भगवान और मनुष्य के बीच की दूरी तीन तरह की होती है। पहली सांसारिक, दूसरी काल और तीसरी अज्ञानता की दूरी। वेदोपदेश के बाद हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देहरादून से आई आर्ष कन्या गुरुकुल की डॉ. अन्नपूर्णा के अलावा गौरमोहन आर्य सहित कई लोग मौजूद थे।

श्रीगंगानगर. आर्य समाज के आदर्श नगर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते वैदिक आश्रम पिपराली, सीकर के अध्यक्ष एवं सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती।