पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कहीं लोग गायब रहे तो कहीं प्रगणक

कहीं लोग गायब रहे तो कहीं प्रगणक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय नं. 9 में दोपहर 3 बजे के आसपास 3 नंबर फार्म (वोट बनवाने के लिए) खत्म हो चुके थे। इस स्कूल में दो प्रगणकों की ड्यूटी थी। एक प्रगणक 3 नंबर फार्म लेने गया हुआ था। वोट बनाने को लेकर चलाए जा रहे इस अभियान का पहला दिन होने के कारण बहुत ही कम लोग ही अपने पहचान पत्र की समस्या को लेकर पहुंचे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नं. 6 प्रगणक के अनुसार इस स्कूल में 3 बूथ होने के बाद भी पूरे दिन में 6-7 लोग ही अपने वोटर कार्ड को बनाने और संशोधित कराने आए। गौड़ धर्मशाला में 4 नं फार्म (परिवार के कई सदस्यों के वोट बनवाने के लिए) पहले दिन ही खत्म हो गए। नगर निकाय चुनाव को लेकर पहचान पत्र में संशोधित, नाम जुड़वाने, कटवाने आदि के लिए 100 से 150 लोग आए थे।

राजकीय महाविद्यालय में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने पहुंचे लोग।

एल ब्लॉक हनुमान मंदिर में बैठे प्रगणक।

मटका चौक स्कूल स्थित बूथ पर नहीं पहुंचा प्रगणक।

श्रीगंगानगर. राजकीय विद्यालय नंबर छह में बूथ पर वोट बनवाने पहुंचे लोग।

स्थान : गवर्नमेंट कॉलेज

वार्ड-1के वोटर आईडी का काम कॉलेज में भाग संख्या के अनुसार अंतिम छोर पर कमरा नंबर 24, 27, 30 और 31 बनाए गए थे। पहले दिन लोगों को जानकारी होने के कारण बहुत कम लोग ही नहीं पहुंचे। 3 बजे तक 4 फार्म ही भरे जा सके। वहीं कमरों में गर्मी के कारण प्रगणक बीरबल वर्मा, नीलू खां, चानण राम और अमित पुनिया एक साथ बैठकर बातचीत करते दिखे।

स्थान: सूचना केंद्र

वार्ड-15में वोटर आईडी का काम होना है। यहां भी सभी भागों के प्रगणक विजयपाल धीमान, भीमसेन, बहादुर राम खाली बैठे दिखे। वहीं कुछ लोग आए भी तो वे फार्म लेकर चले गए। बीएलओ विजयपाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों के पास अक्सर जन्म प्रमाण पत्र नहीं होता, इसलिए अक्सर ग्रामीण फार्म लेकर जरूरी दस्तावेजों के लिए दौड़भाग करना शुरू कर देते हैं।

स्थान: राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय

मटकाचौक स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्ड-24 के वोटर आईडी का काम होना है। दोपहर 2 बजे तक यहां बनाए गए कमरा नंबर 1 और 2 खाली पड़े रहे। हालांकि कमरों के बाहर नाम संशोधन और जुड़वाने के लिए लोगों की भीड़ अवश्य दिखी। स्कूल कर्मचारियों के मुताबिक यहां सुबह से प्रगणक आए ही नहींं। वहीं लोगों ने बताया कि यह हाल