- Hindi News
- छात्राओं को परेशान करने वाले युवक को किया पुिलस के सुपुर्द
छात्राओं को परेशान करने वाले युवक को किया पुिलस के सुपुर्द
शहरके मटका चौक के पास स्कूली छात्रों को परेशान करने वाले एक युवक को स्कूल के स्टाफ ने पकड़ लिया। फिर उसके पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़ा गया युवक एक महिला कांस्टेबल का पति बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार युवक को धारा 151 में गिरफ्तार किया था। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, वहां उसकी जमानत हो गई।
मटका चौक स्कूल के स्टाफ के अनुसार सुबह छात्राओं ने शिकायत की थी कि बाहर खड़ा युवक उन्हें परेशान कर रहा है। तब पकड़ने पर युवक ने बताया कि उसकी प|ी पुलिस लाइन में कांस्टेबल है। स्टाफ ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया है।