- Hindi News
- कार्ड नहीं बनने से नाराज लोगों ने बीडीओ का किया घेराव
कार्ड नहीं बनने से नाराज लोगों ने बीडीओ का किया घेराव
पटवारियों की हड़ताल के चलते भामाशाह शिविर में अव्यवस्था
श्रीकरणपुर| ग्रामपंचायतदो एफएफए में आयोजित भामाशाह योजना आधार कार्ड शिविर में प्रशासन की व्यवस्थाओं से असंतुष्ट लोगों ने शिविर का बहिष्कार करते हुए विकास अधिकारी का घेराव किया। शाम को लोगों ने समझाइश के बाद विकास अधिकारी अन्य कर्मचारियों को शिविर से जाने दिया। ग्राम सेवक संघ ने बीडीओ से दुर्व्यवहार की आलोचना करते हुए शिविरों के बहिष्कार की चेतावनी दी। मिली जानकारी अनुसार सोमवार को ग्राम पंचायत दो एफएफए में भामाशाह योजना आधार कार्ड बनाने के लिए प्रशासन की ओर से गांव दो एफएफए में शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें तहसीलदार नरेश कुमार सोनी, विकास अधिकारी आदित्य आनंद, नायब तहसीलदार मदन लाल गिरदावर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। शिविर में पटवारियों द्वारा भामाशाह शिविरों केे बहिष्कार की घोषणा करने के कारण पटवारी अनुपस्थित थे। शिविर में भामाशाह योजना के कार्ड के लिए आवेदन में पटवारी ग्राम सचिव दोनों द्वारा भूमि सत्यापन संबंधी रिपोर्ट करने के बाद ही कार्ड बनाया जाता है। लेकिन पटवारियों की हड़ताल तथा नायब तहसीलदार गिरदावर के पास ग्राम पंचायत का रिकार्ड नहीं होने के कारण शिविर में काम रुक गया। जिसके कारण लोगों में असंतोष फैल गया। जैसे तैसे तहसीलदार नरेश कुमार सोनी ने पटवारी की व्यवस्था कर स्वयं की डयूटी परीक्षा प्रभारी पटवारी परीक्षा में होने के कारण गजसिंहपुर चले गए। दोपहर तक भामाशाह योजना के कुछ कार्ड बनने से बड़ी संख्या में जुटे लोग भड़क गए और विकास अधिकारी आदित्य आनंद को घेरकर उनके साथ दुर्व्यवहार करते शिविर से जाने नहीं देने की धमकी दी। विकास अधिकारी ने बताया कि पटवारियों की हड़ताल तथा नायब तहसीलदार गिरदावर के पास रिकार्ड नहीं होने से भूमि संबंधी सत्यापन रिपोर्ट नहीं होने के चलते कार्ड नहीं बनने से लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके चलते लोगों ने उसे घेरकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जिसकी सूचना उनके द्वारा एसडीएम एसएम शाह, एडीएम श्रीगंगानगर को भी दी गई। शाम साढ़े चार बजे कुछ ग्रामीणों ने समझाइश कर उन्हें शिविर स्थल से निकलने दिया। विकास अधिकारी ने बताया कि जब पटवारियों की हड़ताल थी तो शिविर क्यों लगाया गया और शिविर में भी उनको महिला अधिकारी होने के बावजूद अकेले छोड़ दिया गया। जिससे उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार ह