निशुल्क न्यूरोथेरेपी का आज लगेगा शिविर
श्रीगंगानगर| निशुल्कन्यूरोथेरेपी शिविर पुरानी आबादी स्थित बाबा बालक नाथ सेवा प्रन्यास में आज 10 से 12 बजे तक चलेगा। शिविर में उत्तराखंड से आए चिकित्सकों द्वारा न्यूरोथेरेपी के माध्यम से बिना दवाईयों के कमर, घुटने, गर्दन, माइग्रेन, सर्वाइकल, डिप्रेशन आदि बीमारियों का निशुल्क इलाज किया जाएगा।