पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूनियर स्तर पर एथलेटिक्स के लिए श्रीगंगानगर बेहतर

जूनियर स्तर पर एथलेटिक्स के लिए श्रीगंगानगर बेहतर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जूनियरस्तर पर एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं और खिलाड़ी को अपना बेस मजबूत करने के लिए श्रीगंगानगर से बेहतर विकल्प नहीं मिल सकता। यह कहना है, खालसा कॉलेज के खेल मैदान पर चल रही राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का। भास्कर संवाददाता ने श्रीगंगानगर में एथलेटिक्स की वर्तमान स्थिति पर इन खिलाड़ियों से खास बातचीत की। इस पर एक रिपोर्ट...

समरजीतमल्ली : भाला फेंक

57जीबी रामसिंहपुर के निवासी इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रखी है। उन्होंने बताया कि जूनियर स्तर पर श्रीगंगानगर में किराए का मकान लेकर पहले शॉट पुट की तैयारी करते थे। उसके बाद कोच परविंदर सिंह ने मेरे खेल को देखा और उन्होंने भाला फेंक खेलने को कहा। अगले दिन से उन्होंने मेरी तैयारी में बहुत मेहनत की। कोच की वजह से मल्ली 2006 में मकाऊ में होने वाली जूनियर एशिया प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। उन्होंने एथलेटिक्स की वर्तमान स्थिति पर कहा कि एक खिलाड़ी का बेस श्रीगंगानगर में मजबूत हो सकता है, क्योंकि यहां जितनी मेहनत एक खिलाड़ी करता उतनी ही मेहनत उस पर कोच भी करते हैं।

गुरविंदरपाल : 200 और 400 मी. दौड़

10डब्ल्यू गांव श्रीकरणपुर रोड निवासी इस खिलाड़ी का कहना है कि मैच खेलना कोई बड़ी बात नहीं होती, लेकिन वह मैच किस स्तर पर खेला जा रहा है और उसमें कौन सा पदक मिल रहा है यह बड़ी बात है। यह बात गुरविंदर पाल को उनके कोच मोहनलाल ने बताई थी। तब से गुरविंदर इस बात को अपनाकर आगे बढ़ रहे हैं। गुरविंदर का एथलेटिक्स की वर्तमान स्थिति पर कहना है कि जूनियर स्तर के खिलाड़ियों के हिसाब से यहां सुविधाएं कम हैं, लेकिन जितनी हैं उतनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए काफी है। जूनियर स्तर पर कोच की भूमिका अहम होती है। जैसा वह ठाल दे खिलाड़ी उसी पर आगे बढ़ता है। नेशनल स्तर पर भोपाल में हुई इंटर स्टेट चैंपियनशिप के बाद उनका चयन मकाऊ में एशियन चैंपियनशिप में हो गया था।

श्रीगंगानगरसे निकले एथलेटिक्स के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

डिस्कसथ्रो : हरभजनसिंह, बलकारसिंह, दरबारा सिंह, 400मी. दौड़: नरसीराम,कमलजीत कौर, जसपाल सिंह, सुखचरन सिंह 400-800मी., गुरविंदरपाल, हैमरथ्रो: सतनामसिंह, भालाफेंक: सतवीरसिंह, जगदीश सिंह, समरजीत मल्ली, लंबीकूद : सुमितच