पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूडो में हनुमानगढ़ के अजय ने जीता गोल्ड

जूडो में हनुमानगढ़ के अजय ने जीता गोल्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंधविद्यालयमें चल रही जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में सोमवार को 35 किग्रा. भार वर्ग छात्र में हनुमानगढ़ के अजय ने स्वर्ण पदक हासिल किया। दूसरे स्थान पर बारा के रोहित श्रीगंगानगर के अंजिल बीकानेर के सुरेंदपाल को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। छात्रा वर्ग के 32 किग्रा. भार में बाड़मेर की अचली प्रथम, पाली की भावना द्वितीय सीकर की नितेष और राजसमन्द की कृष्णा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 40 किग्रा. भार में राजसमन्द की चेतना पहले, बाड़मेर की शांति दूसरे, चूरू की यशोदा नागौर की मनोज को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। सोमवार को प्रतियोगिता खत्म होने के बाद अंधविद्यालय के मूक बधिर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन जीत लिया। शाम 6 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके बाद बच्चों ने गाने, नृत्य अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

श्रीगंगानगर. प्रस्तुति देते मूकबधिर बच्चे