पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट के आदेश पर भी शुरू नहीं हुआ मेडिकल कॉलेज का काम

कोर्ट के आदेश पर भी शुरू नहीं हुआ मेडिकल कॉलेज का काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| जिलाअस्पताल परिसर में प्रस्तावित बीडी अग्रवाल राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू करने की निर्धारित तारीख 25 सितंबर को भी शुरू नहीं हो सका। इसकी वजह हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पीडब्ल्यूडी की ओर से एमआेयू के अनुसार कॉलेज की साइट पर टेक्निकल सुपरविजन की व्यवस्था नहीं करना रहा। बीडी अग्रवाल के अनुसार जिला प्रशासन पीडब्ल्यूडी ने जानबूझकर टेक्निकल सुपरविजन की व्यवस्था कर कोर्ट के आदेश की अवमानना की है। इस मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में अवमानना याचिका लगाई जाएगी। गुरुवार को कॉलेज के लिए प्रस्तावित साइट पर कंप्रेशर मशीन अन्य व्यवस्थाएं मीडिया को दिखाते हुए बीडी अग्रवाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता की मांग को स्वीकार करना तो दूर कोर्ट के आदेश को भी नजरअंदाज कर रही है। बीडी अग्रवाल के अनुसार जब उन्होंने कॉलेज के लिए याचिका लगाई थी तो पूर्व विधायक राधेश्याम गंगानगर सहित अन्य भजपा नेता कह रहे थे कि बीडी कॉलेज बनाना नहीं चाहता। कोर्ट ने 3 सितंबर को कॉलेज बिल्डिंग का निरीक्षण करने के आदेश दे दिए। इसके बाद तीन सप्ताह बीतने के बाद भी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। भाजपा नेताओं को अब बताना चाहिए कि मेडिकल कॉलेज कौन बनाना नहीं चाहता।

पूर्वमें दिए नोटिस बनेंगे याचिका का आधार : बीडीअग्रवाल के अनुसार कॉलेज का निर्माण शुरू करने की याचिका के बाद उनकी ओर से पांच सितंबर को कोर्ट के नोटिस जिला कलेक्टर पीडब्ल्यूडी को नोटिसों की तामील करवा दिए थे। इसके बाद जिला प्रशासन को निर्माण कार्य 25 सितंबर को शुरू करने का नोटिस दिया। फिर निर्माण शुरू करने का एक रिमाइंडर दिया गया। इसी के आधार पर अवमानना याचिका लगाई जाएगी।

दूसरीबार शुरू नहीं हो सका निर्माण: इससेपहले 16 जून को काॅलेज की बिल्डिंग का निर्माण शुरू करना था। तब भी टेक्निकल सुपरविजन के अभाव में औपचारिक शुरुआत के बाद निर्माण रोकना पड़ा था। अब 25 सितंबर की निर्धारित तारीख पर भी ऐसा ही हुआ।

दोनोंयूनिवर्सिटीज के लिए भी लगाई जाएगी याचिका : बीडीके अनुसार उनकी तरफ से श्रीगंगानगर में होर्टिकल्चर और हनुमानगढ़ में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी बनाने का प्रस्ताव दिया है। अगर 60 दिनों में राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव पर कार्रवाई नहीं की तो दोनों यूनिवर्सिटीज बनाने के लिए कोर्ट में याचिका लगाई जाएगी।

श्रीगंगानगर. सरका