पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन जांच के लिए बनाई सात टीमें

राशन जांच के लिए बनाई सात टीमें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार ने जिलों में आने वाले राशन की जांच के लिए सात अफसरों की टीमें गठित की हैं। एक टीम को चार से पांच जिलों में निरीक्षण का जिम्मा सौंपा गया है। एक टीम एक महीने में दो जिलों को चेक करेगी। सूत्रों के अनुसार बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ चूरू जिलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी खाद्य विभाग के वित्तीय सलाहकार को सौंपी गई है। यह टीम जिले में नए राशन कार्डों राशन टिकटों के वितरण तथा उपभोक्ता क्लब योजना की समीक्षा करेगी, साथ ही तीन शहरी दो ग्रामीण डिपो का निरीक्षण भी करेगी। टीम अधिकारी लोगों से मिलकर राशन डिपो खुलने तथा राशन मिलने के बारे में फीडबैक लेंगे। इस दौरान जिस डिपो की शिकायत मिलेगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।