पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाम जुड़वाने के लिए 15 अक्टूबर से अभियान

नाम जुड़वाने के लिए 15 अक्टूबर से अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता, श्रीगंगानगर।

विधानसभामतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने के लिए निर्वाचन आयोग ने अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान 15 अक्टूबर से शुरू होकर 10 नवंबर तक चलेगा। अंतिम मतदाता सूची जनवरी 2015 में प्रकाशित होगी। एडीएम ने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 15 अक्टूबर को होगा। उसी दिन से लोग नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। लोग नाम जुड़वाने हटवाने के लिए 10 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इस दौरान 19 अक्टूबर दो नवंबर को विशेष अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें सब बीएलओ बूथों पर मौजूद रहकर लोगाें से आवेदन लेंगे। 20 नवंबर तक दावे आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसके बाद पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।