बारिश से मकान को नुकसान, नहीं हुआ सर्वे
श्रीगंगानगर. बारिशसे प्रभावित कुंज विहार निवासी एक मकान मालिक ने नुकसान का सर्वे करवाने की मांग की है। ए-9 कुंज विहार के विजयकुमार मित्तल ने इस संबंध में नगर परिषद के सभापति काे पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर को शहर में हुई भयंकर बारिश से उनके मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। यहां तक कि दीवारों में दरारेें गई हैं। बीस दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उनके घर पर कोई सर्वे करने नहीं पहुंचा। उन्होंने सर्वे टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सर्वे के नाम पर खानापूर्ति की गई है। इससे बारिश प्रभावित लोगों में रोष है।
मरीजों-परिजनोंको कराया भोजन
श्रीगंगानगर.अखिल भारतीययुवा मंच के राष्ट्रीय प्रकल्प आनन्द सबके लिए के तहत नर सेवा को चरितार्थ करते हुए मारवाड़ी युवा मंच की महिला प्रेरणा शाखा ने गुरुवार को जिला अस्पताल के मरीजों उनके परिजनों को भोजन कराया। संस्था की अध्यक्ष मंजू गर्ग कार्यक्रम प्रभारी रिचा गर्ग ने इस कार्य की शुरुआत की। नवरात्र के प्रथम दिन इस प्रकल्प के तहत लगभग 500 लोगों को भोजन कराया गया।इस अवसर पर आनन्द प्रकाश गर्ग किरण गर्ग,अनुज गर्ग,हार्दिक गर्ग आदि मौजूद थे।