भाजयुमो ने किया 108 यूनिट रक्तदान
श्रीगंगानगर. गोष्ठी से पहले भाजयुमो ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर तपोवन ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 108 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजन तनेजा, महामंत्री सीताराम बिश्नोई, संजय बिश्नोई, नगर मंडल अध्यक्ष अनिल बहल, जिलाध्यक्ष अशोक नागपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सोढ़ी आदि उपस्थित थे।