पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन कॉलेज लगातार तीसरी बार चैंपियन

जैन कॉलेज लगातार तीसरी बार चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. चौधरीबल्लूराम गोदारा कॉलेज में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 11वीं अंतर महाविद्यालय महिला किक्रेट प्रतियोगिता में गुरुवार को जैन कॉलेज ने बींझबायला को हराकर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बींझबायला ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 70 रन बनाए। जवाब में जैन कॉलेज ने 13.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। जैन कॉलेज की तरफ से ऊषा ने सर्वाधिक 23 रन बनाए और बींझबायला की तरफ से बसंती ने चार विकेट लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

श्रीगंगानगर. आत्मवल्लभ जैन काॅलेज ने जीती इंटर काॅलेज क्रिकेट प्रतियोगिता।