भाजपा ने जनता के साथ छलावा किया: जसूजा
श्रीगंगानगर. नगरपरिषद चुनाव की तैयारियों पर कांग्रेस सेवादल की बैठक गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई। इसमें मुख्य वक्ता कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कश्मीरीलाल जसूजा ने कहा कि भाजपा ने आम लोगों से छलावा किया है। इससे जनता परेशान है। बरसात से मकान टूटने से लोग परेशान हैं। सरकार ने अभी तक मुआवजा नहीं दिया है। सेवादल के जिला मुख्य संगठक श्यामलाल शेखावाटी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। बैठक में महिला संगठक राजलता वाल्मीकि, रेशम सिंह, सन्नी कुमार, बंशी पंवार, विकास सोढीवाल, मंगी कलेर, हैप्पी सिंह आदि उपस्थित थे।