पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक कर्मियों ने विरोध दिवस मनाया

बैंक कर्मियों ने विरोध दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. आलइंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स के संयुक्त आह्वान पर श्रीगंगानगर के हजारों बैंक कर्मियों ने गुरुवार को अखिल भारतीय विरोध मनाया गया। सचिव ओपी जुनेजा ने बताया कि 31 मार्च 2008 को सार्वजनिक बैंकों का कुल एनपीए 39 हजार करोड़ था, जो 31 मार्च 2014 को बढ़कर ढाई लाख करोड़ हो गया है। सरकार जानबूझकर एनपीए की वसूली के लिए कठोर कदम नहीं उठा रही। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि ऋण चूककर्ताओं की सूची प्रकाशित की जाए। डूबत ऋणों की वसूली के सख्ती की जाए।

डेंटलइंप्लांटस कार्यशाला 27-28 को

श्रीगंगानगर. सुरेंद्राडेंटल कालेज के प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग द्वारा जबड़े में नए दांत फिक्स करने की तकनीक डेंटल इंप्लांटस पर 27-28 सितंबर को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। एमडी डा.गौरव गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला में जयपुर से मेक्सिलोफेशियल सर्जन डा.संकल्प मित्तल नई तकनीक की जानकारी देंगे और मरीजों के जबड़े में इंप्लांटस डालकर उनके ऊपर नए दांत लगाने के बारे में बताएंगे। कार्यशाला में प्रदेश के कई दंत चिकित्सक भी शामिल होंगे।