- Hindi News
- गुरु रामदास के अवतार पर्व पर गुरमत समागम
गुरु रामदास के अवतार पर्व पर गुरमत समागम
श्रीगंगानगर. श्रीगुरुराम दास साहिब के अवतार गुरुपर्व की खुशी में महान गुरमत समागम कीर्तन दरबार का कार्यक्रम 12 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम सेतिया कालोनी स्थित गुरुद्वारा गुरु राम दास साहिब में रागी जत्था भाई बलप्रीत सिंह, कथा वाचक भाई कशमीर सिंह हजूरी रागी जत्था भाई रविन्द्र सिंह रसिया शब्द कीर्तन करेंगे। वहीं 7, 8, 9 अक्टूबर को बच्चों का कीर्तन प्रतियोगिता होगी। 11 अक्टूबर को रणजीत अखाड़ा एवं खालसा स्कूल के बच्चे गतके के जोहर दिखाएंगे।