345 भूखंडों की जांच के लिए बनी कमेटी
345 भूखंडों की जांच के लिए बनी कमेटी
श्रीगंगानगर. यूआईटीद्वारा गरीब लोगों के लिए निकाली गई लॉटरी में 345 भूखंडों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। दरअसल, आमरण अनशन पर बैठे लोगों की प्रशासन से वार्ता के बाद तय हुआ था कि जो भूखंड लॉटरी के माध्यम से गरीब लोगों के निकाले गए हैं क्या वे सच में इनके पात्र हैं या नहीं। अनशनकारियों की शर्तें मानते हुए एडीएम ने जांच के लिए कमेटी बनाने का आश्वासन दिया था। एडीएम ने इस कमेटी में 4 अधिकारियों के साथ दो व्यक्ति आईडीपी के लगाए हैं।