- Hindi News
- एल ब्लॉक में दंपती से मारपीट कर चेन छीनी, शिकायत दर्ज
एल ब्लॉक में दंपती से मारपीट कर चेन छीनी, शिकायत दर्ज
एलब्लॉकमें अज्ञात युवकों द्वारा एक दंपती से मारपीट कर सोने की चेन छीन ली गई। यह वारदात रविवार रात करीब 10:00 बजे होना बताया जा रहा है। वारदात का शिकार हुए फ्रूट व्यापारी गुलशन कामरा के अनुसार उन्होंने रविवार रात को ही पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का परिवाद दिया था। सोमवार शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
बीरबल चौक के निकट सब्जी फ्रूट का कारोबार करने वाले गुलशन कामरा के अनुसार रात को वह बाइक अपने घर रहा था। तब ब्लॉक एरिया में चार पांच बाइक पर सवार युवकों ने उसका पीछा किया। वे अपने घर के सामने पहुंचे तो युवकों ने उसे पकड़कर मारपीट शुरू दी। तब शोर सुनकर उसकी प|ी घर से बाहर आकर उसे छुड़ाने लगी तो एक युवक ने उसे बाइक से टक्कर मारी। फिर उसकी प|ी के गले से सोने की चेन झपट कर युवक भाग गए। कोतवाली के एसएचओ विष्णु खत्री के अनुसार गुलशन की ओर से परिवाद मिला है। गुलशन ने बताया है कि उसकी जेब में 15 हजार रुपए भी थे, जो युवकों ने नहीं निकाले। पुलिस इस घटना को संदिग्ध होना मानते हुए जांच कर रही है।